media-centre-icon Statements

World Hindi Day

विश्व हिंदी दिवस-2019

महामहिम कार्यवाहक राष्ट्रपति, श्री परम शिवम वयापूरी पिल्लै,

माननीया शिक्षा एवं मानव संसाधन, तृतीयक शिक्षा एवं वैज्ञानिक अनुसंधान मंत्री श्रीमती लीला देवी दूकन लछुमन,

माननीय कला एवं संस्कृति मंत्री श्री पृथ्वी राज सिंह रूपन,

प्रोफेसर गैब्रिएला,

प्रोफेसर विनोद कुमार मिश्र,

श्रीमती माधुरी रामधारी,

एवं सभी हिंदी प्रेमियो!

आप सभी को भारत सरकार एवं मेरी ओर से विश्व हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

  • इस अवसर पर मैं भारत के प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का सन्देश आपके सामने पढ़ता हूँ |
    img
  • महामहिम राष्ट्रपति जी और माननीय मंत्रियों की यहाँ उपस्थिति इस बात का सूचक है कि मॉरिशस में हिंदी भाषा कितनी प्रिय है |
  • यहाँ आप सब हिंदी भाषा के विद्वान हैं |
  • मॉरिशस में हिंदी भाषा का उपयोग बहुत उच्च स्तरीय है | मॉरिशस का हिंदी साहित्य बहुत सम्मानित है और यहाँ के लोगों की हिंदी भाषा में रूचि प्रशंसनीय है |
  • मेरे साथियों ने मुझे बताया है कि आज से 80 साल पहले भी मॉरिशस में दुर्गा नाम की हस्तलिखित हिंदी पत्रिका निकाली जाती थी | मॉरिशस वासियों ने युवाओं को हिंदी पढ़ाने पर हमेशा से विशेष ध्यान दिया है |
  • मॉरिशस स्थित महात्मा गाँधी संस्थान का भी योगदान हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओँ को पढ़ाने में अत्यंत सराहनीय है |
  • पिछले साल विश्व हिंदी सचिवालय के भव्य भवन का भारत के महामहिम राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद तथा मॉरिशस के माननीय प्रधान मंत्री श्री प्रवीण कुमार जगन्नाथ द्वारा उदघाटन तथा विश्व हिंदी सम्मलेन का अत्यंत सफल आयोजन जिनमें भारत की विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज ने एक उच्च स्तरीय मंडल को lead किया, दो प्रमुख उपलब्धियां रही हैं |
  • जैसा कि आप सब जानते हैं हिंदी आज केवल भारत-मॉरिशस अथवा कुछ अन्य देशों में ही सीमित नहीं रह गई है बल्कि हिंदीभाषी लोग अब दुनिया के कई देशों में बसे हैं या कार्यरत हैं |
  • विश्व हिंदी सचिवालय ने जो आंकड़े मुझे उपलब्ध कराए हैं, उनके अनुसार विश्व में 73 देशों में लगभग 300 संस्थानों में हिंदी पढ़ाने की व्यवस्था है | यह एक आशाजनक चिह्न है |
  • भारतवर्ष में अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी भी एक व्यापक संपर्क भाषा के रूप में उभर रही है | इसमें एक अहम भूमिका bollywood cinema की रही है और bollywood न केवल भारत में बल्कि पूरे विश्व में हिंदी को ले जा रहा है |
  • आज हर bollywood film एक साथ अनेकों देशों में रिलीज़ होती हैं और हर फिल्म का काफ़ी revenue international market से आता है |
  • कल ही मैं प्रो. गब्रिएल्ला इलिएवा और प्रो. शर्मा से बातचीत कर रहा था कि कैसे हिंदी अनुवाद की आवश्यकता job market और multinational companies के माध्यम से बढ़ रही है |
  • जहाँ arts के विषयों में हिंदी का प्रचलन बढ़ रहा है, शायद अभी हिंदी में वैज्ञानिक शिक्षण में और काम की आवश्यकता है |
  • हिंदी भाषा का अपना एक समृद्ध साहित्य है और हिंदी लेख, कहानी, कविता, उपन्यास, आदि की एक बड़ी धरोहर है |
  • हिंदी और अन्य भाषाओँ के प्रचार में अनुवाद की एक प्रमुख भूमिका है | मैं समझता हूँ कि इस विषय में लेखकों और भारत सरकार का ध्यान लगा है |
  • पिछले हफ्ते तक मैं New York में संयुक्त राष्ट्र संघ से जुड़ी भारत की मिशन में कार्यरत था | जैसा कि आप जानते हैं पिछले कुछ महीनों से राष्ट्र संघ के social media platform जैसे कि Twitter, Facebook और Radio आदि अब हिंदी में आरम्भ हो गए हैं | इससे संयुक्त राष्ट्र संघ में जिन विषयों पर चर्चा होती हैं उसकी जानकारी बड़ी संख्या वाले हिंदी भाषी लोगों तक पहुँचना सरल हो गया है |
  • माननीय अतिथि गण, युवा पीढ़ी में हिंदी के प्रति रूचि बनाए रखना हम सब के लिए एक चुनौती है जहाँ cinema और popular culture इसमें मदद कर सकते हैं वहीं नए IT platforms भी इसमें बहुत सहायक हो सकते हैं |
  • मैं आशा करता हूँ कि भारत और मॉरिशस के सहयोग से बने इस विश्व हिंदी सचिवालय का हिंदी भाषा के प्रचार के लिए योगदान बढ़ता रहेगा | मेरी शुभकामनाएँ आप सभी के साथ है |
  • धन्यवाद
Go to Navigation